ICAI अध्यक्ष की बेटी की रेलवे ट्रैक पर मौत

0
265

मुंबई – मुंबई के परेल और करी परेल स्टेशनों के बीच बुधवार को रेलवे ट्रैक पर एक 20 साल की लड़की का शव मिला है।  शव की पहचान इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष की बेटी पल्लवी विकमसे के रूप में हुई है।  इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउन्टेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के अध्यक्ष निलेश विकमसे की बेटी पल्लवी (20) रेल हादसे का शिकार हो गईं।

पल्लवी देश की नामी चार्टर्ड अकाउंटैंट फर्म खीमजीकुंवरजी ऐंड कंपनी के पार्टनर निलेश की सबसे छोटी बेटी थीं। निलेश 35 साल से आईसीएआई के सदस्य हैं।पल्लवी फोर्ट स्थित एक लॉ फर्म ओआसिस काउंसल में इंटर्नशिप करके घर लौट रही थीं। पुलिस पल्लवी की मौत की वजह आकस्मिक दुर्घटना मान रही है। गौरतलब है कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ होने के कारण रोज औसतन एक दर्जन यात्रियों की जान जाती है। जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचीं, तो उनके परिजनों  ने उनके दफ्तर और दोस्तों को फोन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पल्लवी की फोटो और जानकारी भी अपलोड की। पल्लवी स्नातक की पढ़ाई करने के बाद लॉ फर्म में इंटर्नशिप कर रही थीं। जीआरपी ट्रेन में भीड़ के कारण ट्रैक पर गिरने और आत्महत्या करने जैसे सभी पहलुओं से भी इस मामले की जांच कर रही है।