करनाल – करनाल में दुकानें अब 9 बजे से 5 बजे तक खुलेंगी : उपायुक्त

0
483

करनाल -उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि लॉकडाउन 4 की घोषणा के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा नई गाईडलाईंस रविवार देर रात तक आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जैसे पहले लॉकडाउन 3 की स्थिति में कार्य चल रहे हैं अभी उसी प्रकार से कार्य चलेंगे, लेकिन दुकानों के समय में बदलाव किया गया है, पहले दुकानें प्रात: 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक खुलती थी अब दुकानें प्रात: 9 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक खुलेंगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा ढाबे और रेस्टोरेंट पहले की तरह सिर्फ होम डिलीवरी ही कर सकते हैं। जिस भी क्षेत्र में ओड-ईवन के हिसाब से दुकानें खुल रही हैं, वह दुकानें अब भी ओड-ईवन के हिसाब से ही खुलेंगी। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना होता तथा मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है, इसे जरूर लगाएं। उन्होंने बताया कि करनाल वासियों ने जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक भरपूर सहयोग दिया है और आगे भी भरपूर सहयोग जिला प्रशासन को मिलता रहेगा ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दुकानें ठीक शाम 5 बजे बंद हो जानी चाहिएं, जो भी दुकानदार इन नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ नियमानुसार प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।