करनाल – तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

0
180

करनाल – देश के मान व स्वाभिमान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान में आज यहां तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई l इस यात्रा में सामाजिक संस्थाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और मांग की , देश को शर्मसार करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए l  मां झंडे वाली सेवा समिति के तत्वाधान में शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं ने इसमे भाग लिया और जमकर देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए उन असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया जिन्होंने लाल किला पर इसका अपमान किया । इस मौके पर आम जनता में देशभक्ति की भावना खुलकर दिखाई दी ।
शहर  की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय के नारे लगाए। समिति के संयोजक जुगल बठला ने कहा कि यह यात्रा राम लीला ग्राउंड से प्रारम्भ होकर कमेटी चौक, कर्ण गेट,पुरानी सब्ज़ी चौक, कुंजपुरा रोड, पुराना बस स्टैंड से होते हुए राम लीला भवन में पहुंची। उन्होंने कहा तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है इसे जो भी ठेस पहुंचाएगा उसे सहन नही  किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों  ने भी इसके मान सम्मान पर हमला किया है उस पर पूरा देश शर्मसार है , उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।