Nainital – नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नयना पीक में भूस्खलन से उठा धूल मिट्टी का गुब्बार

0
490

रिपोर्ट-कांता पाल/नैनीताल- नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी चायना पिक के फिर एक बार एकाएक सरकने से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पिक में भूस्खलन से धुल मिट्टी का गुबार उठते देख आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। नैनीताल में चाइना पिक की एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमे बताया जा रहा है कि चाइना पिक की पहाड़ी में फिर भूस्खलन हुआ है है,वीडियो में पहाड़ी से गिरते मलबे की आवाज़ भी सुनाई दे रही है ,साथ ही धूल के गुबार भी उड़ते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी बिशन मेहता ने बताया कि घटना तकरीबन 1:30 बजे की है नयना पीक की ऊंची पहाड़ी से मलबा खिसकने की जोरदार आवाज सुनाई देने के साथ ही धूल मिट्टी उड़ते हुए भी दिखी। क्षेत्र में रह रहे लोगों ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।