करनाल – चौगावां के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की बेटी भी कोरोना पॉज़िटिव मिली है ,जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के टेस्ट नेगेटिव आये हैं l वर्तमान में यहाँ 8 केस एक्टिव हैं, इन 8 केसों में 1 व्यक्ति का केस रविवार को इंद्री के चौगावां गांव में मिला है। चौगावां का रहने वाला कोरोना संक्रमित की हिस्ट्री गुरुग्राम की, जिले में दो दिन पहले ही आया था l सिविल सर्जन डा. अश्विनी आहूजा ने बताया, कोरोना संक्रमण से ग्रस्त व्यक्ति की 14 दिनों की हिस्ट्री जिस जिले की होती है, मरीज को उसी जिले में गिना जाता है। रविवार को चौगावां वासी जोकि गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है वह 16 मई को अपने घर आया था और किसी सर्जरी के लिए मुलाना के मेडिकल कॉलेज में सर्जरी करवाने गया था। सर्जरी करवाने से पहले कॉलेज ने उसका कोरोना का टैस्ट किया, टैस्ट में वह पॉजिटिव पाया गया, जबकि इसे नियमानुसार करनाल जिले में नहीं गिना जाता। इसके बावजूद भी उसके परिवार के सभी सदस्यों का कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुलाकर टैस्ट करवाया गया था l

























