नैनीताल – आप पार्टी ने श्रम कानून संशोधन को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

0
35

रिपोर्ट -कान्ता पाल/नैनीताल – आप पार्टी के अध्यक्ष एस एस कलेर ने नैनीताल में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा सरकार कोराना की मार झेल रहे मजदूरों पर श्रम कानून में बदलाव करके श्रमिकों साथ अन्याय कर रही है। भाजपा सरकार नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने की बातें करती है और दूसरी तरफ गरीब मजदूरों के हक को मारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। जिसके लिए बाक़ायदा उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट में इस अधिनियम को पास कर इसे अनुमोदन के लिए राज्यपाल के पास भेज दिया है। आप आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने कहा आम आदमी पार्टी श्रमिकों के साथ खड़ी है। अगर सरकार ने मजदूरों के साथ अन्याय को बंद नही किया तो पार्टी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।