नैनीताल – हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को बाजार दर से किराया जमा कराने को कहा

0
174

रिपोर्ट- कान्ता पाल/नैनीताल -प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी घर व सुविधाएं देने के मामले में नैनीताल हाई कोर्ट  से बड़ा झटका लगा है, कोर्ट की खंडपीठ ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से 6 माह में बाजार की दर से किराया जमा कराने को कहा है साथ ही कोर्ट ने सरकार से 4 माह में अन्य खर्चो की जांच कर सभी पूर्व मुख्यमंत्रियो को उसका विवरण दें ।
पूर्व में सरकार ने 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों  पर 2 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि बकाया होने की रिपोर्ट  कोर्ट में पेश की थी जिसमें सरकार ने बताया कि पूर्व सीएम निशंक पर 40 लाख 95 हजार, बीसी खण्डूरी पर 46 लाख 59 हजार, विजय बहुगुणा पर 37 लाख 50 हजार, भगत सिंह कोश्यारी पर 47 लाख 57 हजार रुपए बकाया हैं जबकी पूर्व मुख्‍यमंत्री स्व. एनडी तिवारी के नाम पर एक करोड़ 13 लाख रुपए की राशि बकाया है।
अपाको बता दें  हाई कोर्ट में देहरादून की रूरल लिटिगेशन संस्था ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकार द्वारा जो सरकारी भवन और सुविधाएं दी जा रही हैं  वो गलत हैं l  साथ ही जब से पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी भवन का प्रयोग कर रहे हैं  उनसे उक्त अवधि के दौरान का किराया वसूलने की मांग भी की गई है l