पानीपत :घुसपैठियों को चुन चुनकर मारेंगे : अमित शाह

0
248
panipat

रिपोर्ट – सुरेंद्र /पानीपत,सोनीपत  – भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने आज रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो किसानों को ब्‍याज मुक्‍त कर्ज जाएगा। आज पूरे देश में मोदी-माेेेदी का नारा गूंज रहा है। देश ही क्‍या दूसरे देशों में भी यह नारा गूंज रहा है। नरेंद्र मोदी ने देश का मान विश्‍वभर में बढ़ाया। मोदी सरकार ने देश के गरीबोंं का कल्‍याण किया व उनका जीवनस्‍तर उठाया। आज देश की जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। लोगों ने तय कर लिया है वह भाजपा काेे दोबारा सत्‍ता सौंपेंगी। दाेबारा मोदी सरकार बनने पर देश से घुसपैठियोंं को चुन-चुन कर बाहर करेंगे।

 पानीपत में अमित शाह ने पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्‍होंनेे कांग्रेस और इनेलो पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्‍य की 10 में से आठ सीटों पर जिताया था। इस बार सभी 10 सीटें चाहिए।  अमित शाह ने विदेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रधान व पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्‍य विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल घुसपैठियों का वोट बैंक के तौर पर इस्‍तेमाल करतेे हैं। ये घुसपैठिये देश के लिए बहुत घातक हैं। ये लोग यहां वारदात और बम धमाके कर देश के लोेगों की जान तक लेे रहे हैं। इसके बावजूद वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ दल इनका समर्थन व बचाव कर रहे हैंं।
 उन्‍होंने कहा कि घुसपैठिये हमारे देश के लिए दीमक की तरह हैं। ये दीमक की तरह हमारा सब कुछ चट कर रहे हैैं। दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालेंगे। इससे पहले उन्‍होंने सोनीपत में रैली को संबोधित किया। पानीपत की अनाजमंडी में आयोजित रैली में अमित शाह ने सबसे पहले हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल को उनके जन्‍मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दींं।
उन्‍होंने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी संजय भाटिया आम कार्यकर्ताओं के लिए उम्‍मीद और उदाहरण हैं। उन्‍होंने पानीपत के ऐ‍तिहासिक महत्‍व का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा, मैं चुनाव प्रचार के लिए देश के हर हिस्‍सेे में गया। करनाल-पानीपत 288वां लोकसभा सीट है जहां मैं आया हूं। हर जगह भाेजन व वेशभूषा अलग-अलग दिखे, लेकिन एक ही मोदी-माेेेदी का नारा सुनाई दिया।अमित शाह ने कहा कि हुड्डा ने भ्रष्टाचार किया और चौटाला ने गुंडागर्दी की। इन दोनों परिवारों ने भ्रष्टाचार और गुंडई से हरियाणा की जनता को त्रस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मनोहर लाल के रूप में ऐसा नेता दिया, जिसने हरियाणा में विकास की बयार बहाई है। हरियाणा भजनलाल के समय से आया राम गया राम के नाम से मशहूर था। कांग्रेस व चौटाला के समय में हरियाणा के लोग पीड़ित थे। कांग्रेस के जमाने में दामाद की चलती थी। अमित शाह ने राबर्ट वाड्रा पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी परिवारवाद वाली पार्टी है।
उन्‍होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि एक तरफ बाप चुनाव लड़ रहा है और दूसरी तरफ बेटा। कार्यकर्ता कहां गए। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने जो प्रामाणिक सरकार देने का वचन दिया था, हम उस पर खरे उतरे हैं। मुख्यमंत्री किसी जिले में भेदभाव नहीं करते। सभी 22 जिलों में समान विकास करते हैं। हरियाणा में भ्रष्टाचार मुक्त राज्य है। बिना पैसे के नौकरी कैसे मिल सकती है, यह हरियाणा में हमने करके दिखाया है। चौटाला नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं।

सोनीपत रैली में  उन्‍होंने कहा कि रमेश कौशिक देखने में सीधे लगते हैं मगर चिपकू आदमी हैं। काम कराने के लिए हमारे से चिपके रहते हैं। पीछा नहीं छोटते हैं। देखने में नाटे से हैं मगर काम बड़े बड़े कराकर ले जाते हैं। अमित शाह ने हुड्डा को चुनौती दी, 55 साल में कांग्रेस ने सोनीपत के लिए और हरियाणा को क्या दिया और हमने पांच साल में क्या दिया, इस पर बहस करें। उन्‍होंने कहा, हमारा पलड़ा भारी रहेगा। कांग्रेस ने हरियाणा में 55 साल में 22 हजार 900 करोड़ दिए। मोदी सरकार ने पांच साल में एक लाख 17 हजार करोड़ दिए हैं। हरियाणा की  की मनोहरलाल सरकार ने भी बहुत काम किए हैं। मेरे पास लंबी सूची है।अमित शाह ने कहा कि दुनिया में दो ही देश ऐसे थे जो अपने जवानों के खून का बदला लेते हैं, एक अमेरिका और दूसरा इजराइल है l  इन दो देशों की सूची में मोदी जी ने तीसरा नाम भारत का जोड़ने का किया है l  उन्होंने कहा कि बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद देश में खुशियां मनाई जाने लगीऔर राहुल बाबा एंड कंपनी के यहां मातम छा गया था। मोदी ने पाकिस्तान के आतंकी मारे तो इनके चेहरे का नूर क्यों उड़ गया। 40 जवानों को मारने वाले पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी नहीं चाहिए। पाकिस्तान को ईट का जवाब पत्थर से देंगे। हम बातचीत नहीं करेंगे। मां भारती की सुरक्षा हमारे कि लिए सर्वोपरि है।