पटना – सुशांत सिंह मामले में नया मोड़, पिता ने गर्लफ्रेंड रिया के खिलाफ दर्ज कराया केस

0
74

पटना (एजेंसी) – अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। पटना थाना में मुंबई पुलिस की जांच से नाखुश पिता केके सिंह ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित दो अन्य के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोप सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित दो अन्य पर लगाया गया है। पुलिस ने रिया के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306, 506 और 120 बी के तहत एफआइआर नंबर 241/20 दर्ज किया है। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। राजीव नगर के थानेदार निशांत केस के अनुसंधानकर्ता हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद निशांत सहित चार सदस्यीय टीम को मुंबई भेजा गया है।
गौरतलब है  कि पटना के राजीव नगर के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से ही सीबीआई  जांच की मांग की जा ही थी।