Karnal -लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  पुलिस ने की सख्ती

0
146

करनाल – कोविड-19 एक महामारी के रूप  में विश्व  के सामने एक बहुत बडी समस्या के रूप में उत्पन्न हुई है। इस महामारी के कारण भारत सरकार द्वारा 24 मार्च 2020 से 14 अप्रैल 2020 तक लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस लॉकडाउन के दोैरान कुछ आवष्यक सेवाओं को छोडकर बाकि सभी सेवाओं को पूर्ण रूप से बाधित किया गया है। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा कुछ नियम लागू किये गये हैं। नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ करनाल पुलिस द्वारा अब तक सख्त कार्यवाही करते हुऐ निम्न के खिलाफ कार्यवाही की गई है जो इस प्रकार से है-
इस दोैरान करनाल पुलिस द्वारा आदेषों की उल्लंघना करने वाले के खिलाफ 68 मुकदमें दर्ज किये गये। जिनमें 101 व्यक्तियों को गिरफतार किया गया है। इस दोैरान बिना वजह के घरों से बाहर निकलकर लॉकडाउन की उल्लंघना करने वाले लोगों के 2015 वाहनों के चालान किये गये जिसमें से 742 वाहनों को इम्पाउण्ड किया गया। ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करते हुये करनाल पुलिस द्वारा कुल 1,29,37,000 रूपये का जुर्माना किया गया। लॉकडाउन के दोैरान बिना अनुमति व अवैध षराब बेचने वालों या अपने कब्जे में अवैध षराब रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कुल 26 मुकदमें दर्ज करके 35 व्यक्तियों को गिरफतार किया गया। गिरफतार किये गये व्यक्तियों के कब्जे से कुल 2039 बोतल अवैध षराब व 2260 किलोगा्रम अवैध लाहन बरामद किया गया। पुलिस कप्तान करनाल के आदेष अनुसार इस तरह की सख्त कार्यवाही आगे भी की जाती रहेगी। पुलिस कप्तान करनाल ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि महामारी के इस समय में अगर कोई व्यक्ति कोरोना से ग्रस्त होने या इस तरह के लक्षण होने के बारे में छिपायेगा ओैर उस व्यक्ति के बारे में अन्य किसी माध्यम से पता लगने पर उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इसलिये पुलिस अधीक्षक करनाल की सभी करनाल वासीयों से अपील है कि इस कोरोना बीमारी के संबंध में किसी प्रकार की भी लापरवाही ना बरती जाये। जिला करनाल में कुछ कोरोना पोजिटिव मरीजों की पुष्टि होने के कारण हम सभी को और अधिक सावधानियां बरतने की जरूरत है। इसलिये कोरोना से ग्रस्त होेने या कोरोना जैसे लक्षण होने पर संबधित डाक्टर व प्रषासन से संपर्क करें। ओैर सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अनावश्यक घरों से बाहर ना निकलें। सभी जरूरी सामान की पूर्ति, लोगों के घरों तक सामान पहुंचा कर की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करनाल वासीयों द्वारा भी करनाल पुलिस व जिला प्रषासन का पूरा सहयोग किया जा रहा है। जिसका हमें अच्छा परिणाम मिल रहा है।