Sonipat:सोनीपत में पेट्रोल पंपों के कैश पर बदमाशों की नजर ,छह माह में करीब छह वारदात

0
217

रिपोर्ट -सुरेन्द्र/सोनीपत- जिले में पेट्रोल पंपों के कैश पर लुटेरों की नजर है। बदमाश लगातार पेट्रोल पंपों को निशाना बना रहे है। एक ही रात में सोनीपत के सैदपुर व नाहरी स्थित पेट्रोल पंपों को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने व पुलिस की कड़ी सुरक्षा के दावों के बावजूद बदमाश दो पेट्रोल पंपों को अपना निशाना बनाकर निकल गए। यहां तक की एक पेट्रोल पंप के मैनेजर पर फायरिंग तक कर दी। उसके बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सके।

जिले में छह माह के दौरान पेट्रोल पंपों पर लूट के छह मामले हो चुके हैं। जिसमें 8 दिसंबर, 2018 को बदमाशों ने सैदपुर स्थित पेट्रोल पंप से 70 हजार रुपये की लूट की थी। 11 दिसंबर, 2018 को बदमाशों ने कंवाली मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 70 हजार व उधारी के रुपये देने आए युवक से 60 हजार लूटे थे। चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। 15 दिसंबर को गोहाना-खरखौदा रोड स्थित पेट्रोल पंप से बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूटे थे। वहीं 28 जनवरी को बदमाशों ने महलाना-तिहाड़ रोड पेट्रोल पंप से 5 हजार रुपये लूटे गए थे। रविवार रात को बदमाशों ने सैदपुर स्थित पेट्रोल पंप से 7200 व नाहरी स्थित पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूटे हैं।

जिला पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रविंद्र खत्री ने कहा कि पुलिस जल्द बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करें। अगर जल्द बदमाश गिरफ्तार नहीं हुए तो एसोसिएशन एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर लगातार वारदात के बावजूद प्रशासन की तरफ से पेट्रोल पंप संचालकों के शस्त्र लाइसेंस भी नहीं बनाए जाते। सैदपुर स्थित जिस पेट्रोल पंप पर लगातार तीसरी बार वारदात हुई उनके संचालक शस्त्र लाइसेंस को कई बार आवेदन कर चुके, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस सुरक्षा दे पा रहा है और न ही शस्त्र लाइसेंस की दिया गया।