रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल में आज से दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज हो गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में प्रतिभाग किया। अलग अलग 9 स्थानों से कलश में लाए गए जल को नगर में भ्रमण कराया गया । कलश में स्थानीय लोगों सहित स्कूली छात्राओं ने पारम्परिक परिधान धारण कर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगर भ्रमण के पश्चात कलश नयना देवी मंदिर में लाये गए, जहां आज सायंकाल मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर माँ दुर्गा, कार्तिकेय, गणेश, सरस्वती की मूर्तियों की स्थापना कर दी जाएगी l तत्पश्चात् मां दुर्गा की मूर्ति को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।
नैनीताल की दुर्गा पूजा की खास बात ये है कि दुर्गा महोत्सव का कुमाऊँ और बंगाली समुदाय के लोग मिलकर आयोजन करते हैं। जिसमें पर्यटकों की भी भागीदारी होती है।

























