नैनीताल -राज्यपाल ने गोल्फ टी ऑफ कर किया गवर्नर गोल्फ कप का शुभारंभ

0
47

रिपोर्ट – कान्ता पाल/नैनीताल – नैनीताल के राजभवन में 21वां गवर्नर गोल्फ कप टूर्नामेंट आज से शुरू हो गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज टी आफ कर गोल्फ कप का विधिवत शुभारंभ किया। 22 मई से 25 मई तक चलने वाले गोल्फ टूर्नामेंट में देशभर के 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे है। राज्यपाल ने आज टी ऑफ कर गोल्फ कप का विधिवत शुभारंभ करते हुए प्रतियोगिता में आए सभी प्रतिभागियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी। प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर और महिला वर्ग में खेली जाएगी।

नैनीताल गोल्फ कोर्स में खेले जानी वाले टूर्नामेंट का मकसद गोल्फ को बढ़ावा देना है। ताकि युवा पीढ़ी गोल्फ के प्रति आकर्षित हो सके। नैनीताल में के राजभवन में मौजूद गोल्फ कोर्स की विशेष खासियत रही है। यह गोल्फ कोर्स देश के अन्य गोल्फ कोर्सों के मुकाबले बेहद अलग है। जहां दूसरे गोल्फ कोर्स खुले मैदान की तरह होते हैं वहीं नैनीताल राजभवन का गोल्फ कोर्स घने जंगलों से घिरा हुआ है यहाँ पूरा गोल्फ कोर्स नजर नहीं आता। लिहाज यहां खेलना गोल्फर के लिए बेहद चुनौती भरा रहता है। वही गोल्फरों का कहना है कि नैनीताल का गोल्फ कोर्स देश का सबसे अलग है गोल्फ कोर्स है और यहां खेलना दिलचस्प है क्योंकि यहा गोल्फ कोर्स में होल न दिखने से पेड़ों के बीच से बॉल को सीधे होल तक पहुँचाना बहुत मुश्किल है।