नैनीताल -लाकडाउन मे फंसे प्रवासियोें को लेकर महाराष्ट्र से लालकुआं पहुँची विशेष एक्सप्रेस ट्रेन

0
83

रिपोर्ट -कांता पाल / नैनीताल -प्रदेश सरकार एवं रेल मंत्रालय की पहल पर देश के विभिन्न प्रान्तों में लाकडाउन मे फंसे उत्तराखण्ड प्रवासियोें को ट्रेनों के माध्यम से लाने का सिलसिला जारी है। इस कडी में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढोत्तरी होने लगी है तथा ट्रेनों के जरिये कुमांऊ एवं गढवाल के हजारों श्रमिक लालकुआं जंक्शन आ रहे है। शनिवार को अपराहन 3 बजे वसई (महाराष्ट्र) से एक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन  1308 उत्तराखण्ड प्रवासी यात्रियों के लेकर पहुची, शनिवार को आयी विशेष ट्रेन में जनपद अल्मोडा के 86 यात्री, उधमसिह नगर के 03 यात्री, बागेश्वर के 727 यात्री, चम्पावत के 253 यात्री, पिथौरागढ के 90 यात्री, नैनीताल के 20 यात्री, चमोली के 01 यात्री, देहरादून के 06 यात्री, उत्तरकाशी के 03 यात्री,रूद्रप्रयाग के 10 यात्री, टिहरी गढवाल के 03 यात्री अन्य 106 यात्रियों को भी लेकर ट्रेन लालकुआं जंक्शन पहुची। 106 अन्य यात्री जिनके जनपद चिन्हित नही थे उनके जनपदों को चिन्हित कर सम्बन्धित  जनपदों को भेजा गया। प्रशासनिक अधिकारियोें ने प्रवासियों का उत्तराखण्ड पहुंचने पर  स्वागत किया। अपने घर वापसी होने पर आने वाले यात्रियों के चेहरे पर आत्मसंतोष देखा गया कई यात्रियों की आंखों में खुशी भी देखी गई।