रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल- नगर पालिका परिषद के पालिका सभागार में राष्ट्रीय जूट बोर्ड, कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत 35 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण उपरांत कुशल ट्रेनिंग के लिए रेनू कुंवर को प्रथम, गीता देवी को द्वितीय व विनीता देवी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में डे -एन.यू.एल. एम योजना के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 35 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। निर्मला सोशल रिसर्च एवं डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया।समापन कार्यक्रम में निर्मला सोसाइटी के निदेशक संजीव भटनागर,रूबी भटनागर, हेमा बिष्ट सहित महिला समूहों की 50 महिलाएं व डे -एन.यू. एल. एम. यूनिट से सीमा पाण्डेय, चन्दन भण्डारी, सोनू तिवारी, सीमा कुंवर उपस्थित रहे।
























