नैनीताल -पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
227

रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल – पुलिस ने चैकिंग के दौरान नशीले इंजेक्शन समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में अंकुश लगाने एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्यवाही करने हेतु सभी थानाप्रभारियों/SOG/ANTF को निर्देशित किया गया है।
प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व  नितिन लोहनी , क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु जनपद नैनीताल एस0ओ0जी0 व थाना पुलिस को दिये गये निर्देश पर* के क्रम में आज जनपद एस0ओ0जी व कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान टीपीनगर क्षेत्र पर आ रहे एक मोटरसाइकिल  को रोकने का इशारा किया गया, इस दौरान मोटर साइकिल से एक व्यक्ति उतरकर भाग गया एवं मौके पर दूसरे व्यक्ति को 54 नशे के इंजेक्शन सहित धानमिल चौराहा टीपीनगर हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है।
मौके से भागे व्यक्ति की मोटर साइकिल व मोबाइल फोन को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है एवं फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है एवं गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 213/24 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।