नैनीताल- चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन मुस्तैद

0
98

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -उत्तराखंड चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। यात्रा शुरू होते ही चारो धाम में यात्रियों की क्षमता से अधिक संख्या ने प्रशासन के माथे पर बल जरुर डाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पूरा प्रशासनिक अमला  चारधाम यात्रा को सुखद व सुरक्षित बनाने के लिए अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। जिसके चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रियों की क्षमता से अधिक संख्या को देखते हुए विकासनगर के हरबर्टपुर बस अड्डे सहित कई सरकारी भवनों को यात्रियों के लिए स्टॉपेज बनाया गया है । जहां प्रशासन ने इन स्टॉपेज पर यात्रियों के ठहरने, मेडिकल व सुरक्षा संबंधित सभी बेहतर इंतजाम किए हैं।  वहीं सामाजिक संगठनों की ओर से छबिल और खाने की व्यवस्था की जा रही है। जिसको लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों के बेहतर इंतजाम से यात्री भी खुश नजर आ रहे है।
वहीं दूसरी ओर यात्रा मार्ग में जाने वाली गाड़ियों की फिटनेस, रजिस्ट्रेशन व सभी जरूरी कागजात की प्रशासन मुस्तैदी के साथ जांच करता हुआ नजर आ रहा है। यात्रा मार्ग की क्षमता को देखते हुए नयागांव, सुद्धोवाला, हरबर्टपुर और कटापत्थर चेक पोस्ट से गाड़ियों को धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है।