रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – रुद्रपुर में शादी पार्टी में असलहों का प्रदर्शन सोशल मीडिया में इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है l असलहों की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है l उधम सिंह नगर जिले के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि असलहों के पार्टी में डांस करते हुए रुद्रपुर के कुछ लोगों की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है l मामले का संज्ञान लेते हुए उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के द्वारा वीडियो की जांच के बाद कार्यवाही के आदेश एसएसपी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल को दिए हैं l अब मामले की जांच एसपी सिटी के द्वारा की जा रही है l एसपी सिटी ने बताया कि जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी और असलहे का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

























