नैनीताल-राजस्थान के युवक की गोली मारकर हत्या

0
229

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल-सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र गोपाल सदन में युवक की गोली लगने से मौत के मामले में लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है।
मृतक के समीप 315 बोर का देशी तमंचा व खोखा भी मिला है। घटना की जानकारी का स्थानीय लोगों को सुबह पता चला जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि रात में गोली चलने की आवाज उन्होंने नहीं सुनी है।
युवक की लाश विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर से बरामद हुई है। युवक के पास मिले दस्तावेजों से मृतक की शिनाख्त राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ी सौरभ पांडे के रूप में कर ली गई है एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया एक म्यूजिक एप्प के माध्यम से पिछले 4 साल से सम्पर्क में आया था। मृतक की दोपहर में महिला से मुलाकात हुई थी। फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।