उत्तराखंड क्रांति दल ने बंदर और आवारा कुत्तो के कारण विरोध प्रदर्शन किया

0
136

कान्तापाल/ नैनीताल –  नैनीताल में बीते दिनों बंदर और आवारा कुत्तो के कारण हुई बच्चों की मौतों से आक्रोशित जनता ने आज उत्तराखंड देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा के साथ मिलकर नगर पालिका,वन विभाग और जिला प्रशासन का विरोध किया। क्रांतिकारी मोर्चे ने आज मल्लीताल पंत पार्क में एकजुट होकर जमकर प्रशासन विरोधी नारे लगाए और चेतावनी देते हुए कहा की अगर प्रशासन 15 दिनों के भीतर इन आतंकी बंदर और आवारा कुत्तो में लगाम नहीं लगाती है तो उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय में क्रमिक अनशन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। आपको बताते चले की नैनीताल में इन आतंकी बंदर और आवारा कुतो के कारण तीन बच्चों की जाने गई है,लेकिन इन मृतक बच्चों के परिवारों को कोई मदद अभी तक नहीं मिल पायी है,जिसकों लेकर आज उत्तराखंड देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा ने नगर पालिका,वन विभाग और जिला प्रसाशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।  के.एल.आर्य, नेता उत्तराखंड क्रांति दल ने बताया कि डर के कारण सड़कों और गलियों से निकलना तक दूभर हो गया है l