ओवरलोड वाहनों के चालान का भय दिखाकर अवैध वसूली करने वाला काबू

0
297

करनाल –  पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है जो ओवर लोड वाहनों को आर.टी.ए. के नाका पर चालान का भय दिखाकर अपने साथियों सहित उनसे अवैध वसूली किया करता था l

इसी मामले को लेकर एक व्यापारी आदेश पंवार वासी मुज्जफरनगर ने  पुलिस को सूचना दी कि मंजीत वालिया वासी कणीका विहार आर.टी.ए. के नाका पर चालान का भय दिखाकर उनसे अवैध वसूली करता है । आरोपी ने करीब 20 दिन पहले भी अंधेड़ा मोड़ मेरठ रोड़ करनाल पर अपना आफिस खोला था, जहां से वह अपने इस वसूली के धंधे को चलाता था l
आरोपी मंजीत ने आदेश पंवार के 11 ओवरलोड ट्रकों को नाके से निकलवाने के लिए उससे 11,000 रूपये लिए। लेकिन जब मुदई के ट्रक नाका पर पहुंचे और उनका चालान आर.टी.ए. के विभाग द्वारा काट दिया गया, तो मुदई ने आरोपी मंजीत के पास जाकर अपने 11,000 रूपये वापिस मांगे। किंतु आरोपी ने मुदई को पैसे देने से मना कर दिया व कहा कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो वह उसे जान से मार देगा। जब मुदई ने दोबारा उससे कहा कि यह अच्छी बात नही है, जिस काम के लिए मैने पैसे दिए थे और मेरा काम नही हुआ तो मेरे पैसे तो लौटा दो, इतना कहते ही उसे जान से मारने की नियत से आरोपी मंजित ने अपने साथियों के साथ अपनी गाड़ी उसके उपर चढ़ाने का प्रयास किया , लेकिन वह बच निकला और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।

पुलिस ने आज अदालत के सामने पेशकर आरोपी का एक दिन का रिमांड हासिल किया। इस दौरान आरोपी से इस कार्य में उसका सहयोग देने वालों के संबंध में भी पूछताछ कर उनकी गिरफतारी की जाएगी।