नन्दलाल / शाहजहांपुर – उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को रिश्तों को शर्मशार करते हुये सगे भाईयो ने भाई को पीट-पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई जबकी गम्भीर रूप से घायल तीन लोगो का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मार्चरी में रखवा दिया। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी अर्जुन का अपने सगे भाइयो नेत्रपाल, कृष्ण, रमाकांत से विवाद हो गया।जिसके बाद दोनों पक्षो की तरफ से लाठी-डंडे निकल आये और जमकर एक दूसरे की डंडो से पिटाई की गई।विवाद के दौरान कप्तान, उनका पुत्र धर्मेन्द्र, रविन्द्र, राजेश गम्भीर रूप से घायल हो गये।विवाद से गांव में अफरा – तफरी मच गई। आनन फानन परिजन सभी घायलो को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे और भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान कप्तान की मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मार्चरी में रखवा दिया।बताया जा रहा है की विवाद में दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुये थे और इलाज के लिए जिला अस्पताल भी पहुँचे लेकिन भाई की मौत की खबर लगते है दूसरे पक्ष के घायल अस्पताल से फरार हो गये।
अस्पताल में भर्ती रविन्द्र ने बताया की उसके चाचा लोगो ने उसकी जमीन पर कण्डे की बठिया लगा दी थी। कई बार बठिया हटाने को लेकर कहा गया लेकिन बठिया नही हटाई गई।मंगलवार को बठिया हटाने को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों ने डंडे से पीट-पीट कर उनके पिता की हत्या कर दी।


























