नैनीताल – 26 जनवरी का पर्व प्रभात फेरी से शुरू होगा

0
124

कान्तापाल/ नैनीताल – सरोवर नगरी में 26 जनवरी की तैयारियां शुरू हो गयी है। एडीएम नैनीताल ने जिला मुख्यालय में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी अधिकारियों  को 26 जनवरी के पर्व को धूमधाम से मनाने के निर्देश दिए है l  बैठक के दौरान हरबीर सिंह ने कहा सुबह प्रभात फेरी होगी जिसके बाद 9 बजकर 30 मिनट पर सभी जगहों पर झंडा रोहण किया जाएगा l  नैनीताल में फ्लैट्स मैदान में पुलिस परेड होगी जिसके मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री होंगे, वही बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए है कि बिजली की खपत कम हो इसके लिए कम वोल्टेज वाले बल्बों का प्रयोग करने के साथ ही अपने आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें।