कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल के भीमताल बाई पास रोड में आज एक संरक्षित प्रजाति का उल्लू मृत मिला जिसे देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गयी l अमूमन कम दिखने वाले इस उल्लू की मौत के कारणों का अब तक कुछ पता नही चल पाया है । मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम के कर्मचारी नरेद्र दत्त ने बताया कि उल्लू को कब्ज़े में ले लिया गया है l उनका कहना है कि नैनीताल ज़ू में इस उल्लू की जांच की जाएगी जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि इसकी मौत के क्या कारण है और यह किस प्रजाति का है । सुमित कौनोजिया , स्थानीय युवक ने बताया कि वह वहां से जा रहा था तो उसने इस मृत उल्लू को पड़े देखा , वहां इकट्ठे हुए लोगों द्वारा बताया गया कि ये संरक्षित प्रजाति का उल्लू है , तब उसने वन विभाग को इसकी दी l

























