कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीझील हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही है। मल्लीताल बोट स्टैंड के समीप झील के किनारे लगी रेलिंग में बैठकर पर्यटक यहां से झील को निहारने के साथ ही ठंडी हवा का आनंद लेते है। लेकिन अब यही रेलिग पर्यटकों के लिए हादसे का बड़ा कारण बन सकती है। इस रेलिंग की बुनियादी दिवार कमज़ोर ही चुकी है और झील में नाले में तेज बहाव के कारण भी रेलिग की दीवार को नुकसान पहुँच रहा है। जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं, सुरक्षा के नाम पर रेलिग पर 4×4 के कागजो पर सुरक्षा का नोटिस चस्पा है जिसे आसानी से पडा भी नही जा सकता और खतरे से अंजान पर्यटक इस रेलिंग में बैठकर अपनी थकान मिटाने के साथ झील के सुंदर नजारे की फोटोग्राफी कराते है।
वहीं नाव चालाक अमित कुमार का कहना है कई बार सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटकों को उन्हें रेलिग के पास जाने से मना किया जाता है प्रसाशन ने इस रेलिग के पास कोई सुरक्षा का कोई ऐसा नोटिस बोर्ड नही लगाया है जो आसानी से नजर आ सके, वही नाविक राम सिंह का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार शासन प्रशासन से की गई लेकिन अब तक उन्होंने इस तरफ कोई ध्यान दिया है। सिचाई विभाग के जे.ई. का कहना है कि झील का जल स्तर बढ़ने लगा है जो रिपेयरिंग के कार्य में बाधा बन रहा है।
























