करनाल – किसी लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत की जाए तो आप उस लक्ष्य को निश्चित रूप से हासिल कर लेते हैं l सीए टॉपर मोहित गुप्ता के साथ भी ऐसा ही हुआ l उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत की वजह से न सिर्फ सीए फाइनल की परीक्षा पहले ही अटेंप्ट में पास की बल्कि टॉपर भी बने l उन्होंने इस परीक्षा में 800 की परीक्षा में 587 अंक हासिल किए l दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से बीकॉम करने वाले मोहित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावक और कड़ी मेहनत को दिया है ,जिन्होंने मोहित को टॉपर बनाया l
करनाल के बेटे मोहित गुप्ता ने 73.88 प्रतिशत अंकों के साथ देश भर में अव्वल रहे हैं। एमकॉम पास मोहित को 800 में से 587 अंक मिले हैं। न्यू प्रीतम नगर निवासी मोहित के साथ उनके छोटे भाई शुभम गुप्ता ने 485 अंक लेकर देश में 44वां स्थान हासिल किया है। दोनों भाइयों की कामयाबी से परिजनों में खुशी है।
वर्ष 2012 में आरएस पब्लिक स्कूल से 12वीं करने के बाद मोहित ने दिल्ली के रामजस कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमकॉम किया। वह दिल्ली में ही सीए की परीक्षा की तैयारी करने लगे। उनके छोटे भाई शुभम ने भी बीकॉम के बाद तैयारी शुरू कर दी।

























