राजस्थान में बस के पलटने से 9 की मौत, 20 घायल

0
168

उदयपुर  – शनिवार सुबह अहमदाबाद से उदयपुर की ओर आ रही निजी बस पलटने से भयानक हादसा होने की खबर है। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस से मिली  जानकारी के अनुसार हादसा गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में हुआ। राजस्थान में उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में आज सुबह मोटर साईकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक निजी बस के अनियंत्रित होकर पलटने से नौ व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये I

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सोनी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा चार अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया. हादसे में घायल अन्य लोगों में से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है I उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को लेकर अहमदाबाद से हरिद्वार जा रही यह निजी बस राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर नेला गांव के समीप सामने से आ रही मोटरसाईकिल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिर गयी I मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है I