अजमेर दरगाह पर नरेंद्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

0
177

किशोर सिंह /अजमेर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना उर्स के मौके पर शानो-शौकत से चादर पेश की गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक  मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री की ओर से चादर पेश की और देश में अमन और खुशहाली के लिए दुआ की। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री का संदेश जायरीन को पढ़कर सुनाया। प्रधानमंत्री ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक  मंत्री को चादर सौंपी थी । केंद्रीय मंत्री शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मेहरूनिशा टाक समेत विभिन्न पार्टी नेता पीएम की चादर लेकर दरगाह पहुंचे। दरगाह के निजाम गेट पर अंजुमन सदर मोहिन हुसैन, सचिन वाहिद हुसैन, जरार हुसैन, दरगाह नाजिम आईबी पीरजादा, सदर शेख अलीम नायब सदर शान मोहम्मद सईद आदि ने इस्तकबाल किया।
बाद में नकवी अस्थाना ए शरीफ पहुंचकर अकीदत का नजराना पेश किया, बारी चिश्ती और आदि ने जियारत कराई, दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया। दरगाह जियारत के बाद नकवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की प्रधानमंत्री मोदी की भी ख्वाजा साहब में बहुत आस्था है और उनके साथ भेजी चादर में उन्होंने इसका जिक्र भी किया है। मोदी ने ख्वाजा के 806वें उर्स में देशभर से आए जायरीन को भी मुबारकबाद देते हुए उन्हें ख्वाजा साहब के बताए मार्ग पर चलने की बात कही l