कुल्लू (हि०प्र०) – मनाली सरचू राजमार्ग पर बनेंगे सात नए पुल :एडीजी बीआरओ नार्थ वैस्ट

0
197

रिपोर्ट-निखिल/मनाली-
देश की सामरिक की दृष्टि से अति महत्बपूर्ण मनाली सरचू राजमार्ग को यातायात के लिए और बेहतर बनाने के लिए इस मार्ग पर सात नए पुलों का निर्माण एडवांस स्टेज में है । बीआरओ के वीएसएम , एडिशनल डायरेक्टर जनरल बार्डर रोडज ‘नार्थ वैस्ट‘ मोहनलाल ने मनाली से 33 किमी दूर रोहतांग मार्ग के व्यासनाला पर बीआरओ द्वारा 6 करोड रूपए की लागत से निर्मित पुल के उदघाटन के अवसर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह मार्ग जहां जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पिति को जोडता है वहीं लेह घूमने के मकसद से आने वाले हजारों पर्यटकों को आगामन की सुविधा भी प्रदान करता है। कहा कि उंचाई वाले क्षेत्र की विषम मौसम परिस्थतियों में शुन्य से नीचे के तापमान में भी बीआरओ ने युद्ध स्तर पर इस कार्य को अंजाम दिया। कहा कि मनाली सरचू मार्ग को डबललेन किया जा रहा है केवल कुछ स्थानों पर सडक को चौडा करने का कार्य शेष रहा है। उंचाई वाला क्षेत्र होने के कारण विपरीत परिस्थतियों में इस मार्ग पर काफी कम समय के लिए निर्माण कार्य का अवसर रहता है लेकिन प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरा किया जाएगा। कहा कि इस वर्ष 22 से 24 सितम्बर तक अचानक हुयी भारी वर्षा , बाढ के चलते वारालाचा पास 16350 फुट और रोहतांग पास 13050 फुट पर पांच से आठ फुट तक बर्फवारी हुयी बीआरओ के दीपक प्रोजैक्ट द्वारा शुन्य से नीचे के तापमान में मनाली सरचू के 222 किमी मार्ग से तीन दफा युद्ध स्तर पर बर्फ हटा कर यातायात को बहाल किया गया। कहा कि बीआरओ ने लेह मार्ग पर बर्फवारी के कारण फंसे कई पर्यटकों व स्थानीय वासियों को वचा कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। कहा कि देश की सामरिक दृष्टि से महत्बपूर्ण उत्तरी व उत्तर पूर्व सीमा की सुरक्षा के मकसद से वर्ष 1960 में बीआरओ यानि सीमा सडक निर्माण संगठन की स्थापना की गयी थी। कहा कि अपने अस्तित्व के 58 वर्षों में बीआरओ ने भीषण मौसम परिस्थितियों , दुरूह क्षेत्रों , कठोर वातावरण में भी अपने फर्ज को पूरी ईमानदारी से बखूवी निभाया है। इस अवसर पर बीआरओ के कमांडर कर्नल एके अवस्थी सहित बीआरओ के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।