जम्मू कश्मीर से पूरे आतंकियों का सफाया कर दिया जायेगा – शिव मुरारी सहाय

0
176

नन्द लाल / शाहजहांपुर – जम्मू कश्मीर के अपर महानिदेशक, सीआईडी शिव मुरारी सहाय का कहना है कि अलकायदा से जुड़े आतंकी जाकिर मूसा और आईएस के नेटवर्क का खात्मा कर दिया जायेगा साथ ही बाकी बचे आतंकी भी जल्द ही सुरक्षा बलों के निशाने पर हैं । जम्मू कश्मीर के एडीजी सीआईडी शिव मुरारी सहाय आज यूपी के शाहजहांपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होने कहा कि जाकिर मूसा अलकायदा द्वारा नियुक्त आतंकी है। उन्होने कहा कि अंतर राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किये  जा रहे हैं  कि भारत में दहशतगर्दी लाई जाये। इसी के चलते अलकायदा ने कश्मीर मे अलकायदा का एक छोटा यूनिट खड़ा किया है। पहले भी देखा गया है कि यहां इन्डियन मुजाहिददीन और सिमी को यहां फैलाने और बढ़ाने का प्रयास किया गया था। लेकिन हमारी खूफिया एजेन्सियों ने इसे विफल कर दिया और जल्द ही जाकिर मूसा और अलकायदा को भी विफल कर दिया जायेगा। उनका कहना है कि सीरिया जहां से आतंकवाद फैला रहा है वहां से आईएस को मोसूल और रका से उन्हे खदेड़ दिया गया है जल्द ही
यहां भी खत्म कर दिया जायेगा।

हुर्रियत को फण्डिंग के खुलासे पर  शिव मुरारी सहाय, अपर महानिदेशक जम्मू-कश्मीर नेे मिडिया से क़हा  ।हुर्रियत को पहले भी फण्डिंग दी जाती रही है। उनका कहना है कि भारत सरकार का हमेशा प्रयास रहा है कि चाहे वो कश्मीर के अलगाव वादियों की बात हो चाहे पाकिस्तान या फिर चीन की बात हो भारत ने शान्ति प्रस्ताव दिये। लेकिन जब इन प्रस्तावों को दरकिनार कर दिया  गया तो अब कश्मीर में कानून अपना काम कर रहा है।  कश्मीर में लगातार आतंकियों का सफाये का अभियान चल रहा है और जल्द पूरे कश्मीर से आतंकियों का सफाया कर दिया जायेगा।