नई दिल्ली – शिल्पा शेट्टी की फोटो खींचने के लिए पहुंचे एक फोटोग्राफर को बाउंसरों ने इतना मारा की वह लहूलुहान हो गया l इस घटना के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इन दोनों बाउंसरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l दरअसल शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर थीं, जहां उनका फोटो लेने के लिए फोटोग्राफर मौजूद थे l शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर के लिए गई थीं, जहां उनकी फोटो खींचने के लिए फोटोग्राफरों में होड़ मच गई l इसी दौरान फोटोग्राफरों और बाउंसरों में झड़प हो गई जिसमें बाउंसरों ने फोटोग्राफर को जमकर पीटा है l
शिल्पा शेट्ठी डिनर के बाद जैसे ही रेस्तरां से बाहर निकलीं दो फोटोग्राफर सामने आकर उनकी फोटो खींचने लगे. ये देखकर रेस्तरां के बाउंसरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब फोटोग्राफर नहीं माने तो बाउंसर उनके फोटोग्राफरों की पिटाई करने लगे l इस घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर पर साझा किया है. इस वीडियो के आखिर में फोटोग्राफर लहूलुहान हालत में दिख रहा है l
बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत खार पुलिस स्टेशन में कराई गई थी। खबरों की मानें तो दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 2 फोटोग्राफरों को ज्यादा चोट लगी है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है l


























