अजीत सिंह शेखावत राजस्थान के नये डीजीपी नियुक्त

0
197

किशोर सिंह /जयपुर – राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और जेल विभाग के डीजी अजीत  सिंह शेखावत को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया है। राज्य सरकार की तरफ से मंगलवार रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। 1982 बैच के अधिकारी शेखावत आगामी नवंबर तक यानी करीब चार महीने इस पद पर रहेंगे।  सरकार ने डीजी जेल का अतिरिक्त प्रभार एडीजी संचार एवं तकनीकी सुनील मेहरोत्रा को दिया है। शेखावत ने फील्ड में लंबा समय गुजारा और हमेशा महत्वपूर्ण पदों पर रहे। कोटा में एएसपी से राजस्थान पुलिस में सफर शुरू करने वाले शेखावत सबसे पहले 1987 में सिरोही एसपी बनाए गए। इसके बाद वे झालावाड़, सवाई माधोपुर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर एवं जयपुर सिटी एसपी रहे।
एसीबी में उनका लंबा कार्यकाल रहा। सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें भाजपा सरकार ने सबसे महत्वपूर्ण राज्य पुलिस की अपराध शाखा का मुखिया बनाया गया।  2015 में एडीजी से प्रमोट कर डीजी जेल नियुक्त किया था। करीब दो साल चार माह बाद उन्हें राज्य का डीजीपी बनाया गया है। वह छह जिलों में एसपी रहे। जयपुर रेंज प्रथम में तीन बार अलग-अलग अवधि में डीआईजी और उदयपुर रेंज के आईजी भी रहे।