आगामी निकाय चुनाव समय पर पूरे होंगे – मुख्यमंत्री

0
133

करनाल –  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में करनाल विधानसभा के भाजपा समर्थित सरपंच व निगम पार्षदों से संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की करीब 4 वर्ष की अवधि में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जनहित के इतने कार्य करवाएं गए है,जो पिछले वर्षो में नहीं हुए और जनता को उनसे फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने वार्ड में जाकर विकास कार्यो का प्रचार करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का करीब एक साल का समय बचा है। इस अवधि में जो कार्य आसानी से पूरे हो सकते है और जिनकी फिजीबिलटी सही हो, उन्हें लिखकर दे दें, सीएम एनाउंसमेंट के तहत करवा दिये जाएंगे। जो कार्य प्रगति पर या पाईपलाईन में है,उन्हें भी जल्दी पूरा करवा ले ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके।  निगम पार्षदों से रू-ब-रू होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार म्युनिसपिल एक्ट में एक ऐसा प्रावधान करने पर विचार कर रही है,जिसके तहत आगामी निकाय चुनाव समय पर पूरे होंगे। इसके तहत कार्यकाल पूरा होने से पहले ही चुनाव सम्पन्न करवाएं जाएंगे ताकि नये चुनाव के परिणाम आते ही उससे अगले दिन नया कार्यकाल शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में उपस्थित भाजपा समर्थित सभी पार्षदों से बारी-बारी बात की और वार्डो से संबंधित विकास कार्यो की जानकारी ली।

इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद,भाजपा के जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, उपायुक्त डा०आदित्य दहिया, एसपी जे.एस रंधावा, नगर निगम आयुक्त डा०प्रियंका सोनी,एडीसी निशांत कुमार यादव उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पार्षदों की मांगों पर वार्डों में काफी विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए l