इन्द्री – पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढा: कर्णदेव काम्बोज

0
162
इन्द्री – केंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र के करीब 3 दर्जन गांवो में बाइक रैली निकाल कर लोगों को भारत सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक परियोजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई। बाइक रैली में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास काम्बोज की अगुवाई में सैंकडों युवा बाइक पर भाजपा का झंडा हाथ में लेकर बीजेपी जिंदाबाद-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद -मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिंदाबाद के नारे पूरे जोर-शोर से लगा रहे थे। युवाओं में बाइक रैली को लेकर युवा काफी खुश दिखाई दे रहे थे। हर गांव में बाइक रैली का जोरदार स्वागत हुआ।
इस मौके पर मंत्री काम्बोज ने भाजपा युवा मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि बाइक रैली निकालना युवा कार्यकत्र्ता का सराहनीय कार्य है, इस रैली के माध्यम से भारत सरकार की 4 साल की उपलब्धियों को आम जनता तक आसानी से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाइक रैली के प्रति युवाओं में भारी उत्साह है और उनका उत्साह वाजिब है क्योंकि 4 साल की अल्पावधि में भारत देश ने जो तरक्की की है, वह किसी से छिपी हुई नहीं है यों कहिये कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढा है। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली व देश की तरक्की के साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश की तस्वीर भी विकास के मामले में बदली है और इसका सीधा लाभ आम जनता को मिला है।
उन्होंने इंद्री क्षेत्र के विकास पर भी बोलते हुए कहा कि जो काम साढ़े तीन साल के कार्यकाल में इंद्री में हुए हैं, इतने विकास कार्य पिछली सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में भी नहीं करवाए थे। विपक्ष सरकार ने कभी भी इस क्षेत्र की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, यही वजह रही कि यह क्षेत्र निरंतर पिछड़ता गया। सडकों मे बड़े-बड़े गड्ढे थे, चुनाव के दिनों में मैने संकल्प लिया था कि अगर जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया तो सबसे पहले इस क्षेत्र की सडकों की स्थिति को सुधारूंगा। मैने अपने चुनावी वायदे को पूरा करके दिखाया, आज विपक्ष के लोग भी यह कहने को मजबूर हैं कि सडकों का तो रोग काट दिया, अब 20-25 सालों तक शहर जैसी सडकों का मजा लेंगे।
बाइक रैली में भाजपा युवा मोर्चा  प्रदेश महामंत्री जनक पोपली, अशोक सिंह, जिला युवा उपाध्यक्ष विकास काम्बोज, मंडल अध्यक्ष अमनदीप विर्क, कमलजीत मढान, रणबीर गोयक, संदीप ब्याना, ओमप्रकाश सैनी, सुनील खेडा, ऋषिपाल काम्बोज, प्रवीन जावेदखान, संदीप वर्मा, दिलबाग बतान, मुकेश मंगला, नितिन वर्मा, राकेश गुढा, जसमेर गुमटो, राकेश पांचाल, चरण सिंह सैनी, मनोज भल्ला, पिंटु नायक सहित भारी संख्या में युवा कार्यकत्र्ता शामिल थे।