Karnal, करनाल – करनाल में जल्द होगी रिकार्ड तोड़ महारैली : प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव

0
288

करनाल – आज करनाल रेस्ट हाउस में आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की मीटिंग का आयोजन हरियाणा युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव जी की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि केन्द्र भाजपा द्वारा अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों को एक कलस्टर में जोड़ा गया है, इसके अंतर्गत सभी 7 जिलों की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें सभी सातों जिलों के जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी के सभी युवा कार्यकतार्ओ को लोकसभा की तैयारी में जुटने के लिए आह्वान किया गया व पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। आगामी 24 फ रवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चां एक विशाल जनसभा का आयोजन करनाल में होगा, जिसकी बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। मनीष यादव ने बताया कि इस महारैली में लगभग 20000 युवा भाग लेंगे। मीटिंग में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, प्रदेश महामंत्री जनक पॉपली, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राणा, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य साहिल सुधा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन बत्रा, प्रदेश सचिव सिकंदर सुलेमानी, युवा मोर्चा जिला करनाल के जिला अध्यक्ष मुकेश अरोड़ा, जिला महामंत्री ललित डाबड़ा व मीडिया प्रभारी मानव पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।