करनाल – जनक्रांति यात्रा उखाड़ फैंकेगी भाजपा सरकार को : हुड्डा

0
223
करनाल –  एफआईआर उनके खिलाफ दर्ज हुई हैं लेकिन घबराहट भाजपा में हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र उनके खिलाफ साजिश रच जेल जाने तक की अफवाह उड़ाने लगा है, देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भले ही रैली कर लें, लेकिन कांग्रेस सबसे बड़ी रैली करके दिखाएगी l प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह आज स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा l  मेयर के प्रत्यक्ष चुनावों को लेकर कांग्रेस को कोई एतराज नहीं है। लेकिन इसके भी दो पहलू है। जिस पर कांग्रेस विचार विमर्श करेगी। आरक्षण पर मचे बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो कांग्रेस ने सभी को बराबर का हक दिया और प्रदेश में आरक्षण भी लागू किया। क्योंकि कांग्रेस सभी को जोडक़र चलती है। लेकिन भाजपा तोडऩे में विश्वास रखती है।
शुक्रवार को शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में कांग्रेस की रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था, किसान समस्या, महंगाई, बिजली के बढ़े हुए मूल्यों से जुड़े मुद्दो को बड़े जोर-शोर से उठाएगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा क्षेत्र करनाल की खस्ता हालत को लेकर कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने करनाल का बहुतेरा विकास किया था। करनाल को विकास की तेज गति पर छोड़ गए थे। लेकिन भाजपा अपना शहर ही नहीं संभाल पाई। सारे करनाल की सडक़े टूटी हुई है। आये दिन मेडिकल कालेज में मरीज बवाल मचाते है। विकास के मामले में करनाल खंडहर बनता जा रहा है। कांग्रेस करनाल को जहां छोड़ गई थी, करनाल विकास में उससे भी ज्यादा पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि अपराध के मामले में भी करनाल ने सबको पीछे छोड़ दिया है। करनाल में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। उन्होंने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल और डीजल पर 8.2 प्रतिशत वैट था। लेकिन भाजपा ने इस वैट को बढ़ाकर साढ़े 18 तक पहुंचा दिया है। महंगाई कम करने का दावा करने वाली भाजपा ने महंगाई बढ़ाकर लोगों की जान निकाल दी है। वह संगठन की मजबूती को लेकर सोनिया गांधी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से कई बार मुलाकात कर चुके है। हरियाणा में भी कांग्रेस मजबूत होगी।
रणदीप सुरजेवाला तथा पार्टी के अध्यक्ष अशोक तंवर की साईकिल यात्रा तथा जनसभाओं को लेकर हुड्डा ने सीधे-सीधे कहा कि कांगे्रेस का प्रत्येक नेता अपने तरीके से पार्टी को मजबूत करने में लगा है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल के जवाब में उन्होंने पटाक से कहा कि सरकार तो बनने दो मुख्यमंत्री भी सामने आ जाएगा। इससे पहले स्थानीय विश्राम गृह में पूर्व शहरी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक खुराना तथा हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष स. त्रिलोचन सिंह द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में  भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने 9 सितम्बर को पेहवा अनाज मंडी में जनक्रांति यात्रा का निमंत्रण देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में जनक्रांति यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। आज चार साल बीत जाने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर कांग्रेस संगठन को डराना चाहती है। लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता तटस्थ खड़ा है और डरेगा नहीं। क्योंकि प्रदेश की जनता ने भाजपा का कमल अभी से उखाडक़र फेंक दिया है। प्रदेश में जनता कांग्रेस की सरकार फिर से बनाना चाहती है। क्योंकि जनता चार साल पहले कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को अब याद कर रही है। कांग्रेस के राज में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बेहद कम थी। भाजपा जनता से वायदा करके आई थी कि वह इन कीमतों को और भी कम करेगी। लेकिन सत्ता हाथ लगते ही मोदी एंड कम्पनी ने पेट्रोल के दाम 80 तथा डीजल के दाम 70 तक पहुंचा दिए। जिससे पूरे देश में महंगाई बढ़ गई। आज जनता कांग्रेस के कार्यो को याद कर रही है। यह जनक्रांति यात्रा भाजपा को दोबारा उसके पुराने बिल में छोडक़र आएगी। इस अवसर पर गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि जनक्रांति यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रदेश में यह यात्रा परिवर्तन का कारण बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि 9 सितम्बर को पेहवा की अनाज मंडी में होने वाली जनक्रांति यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। इसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  ने पूर्व शहरी जिलाध्यक्ष अशोक खुराना के निवास पर दोपहर भोजन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का हाल चाल पूछा। जहां उन्होंने करनाल के व्यापारियों से व्यापार और उनके मंदे को लेकर उनसे गंभीरता से चर्चा की। बाद में हुड्डा नीलोखेड़ी हल्का से चार बार विधायक और पूर्व मंत्री रहे जय सिंह राणा के निधन पर परिवार को ढांढस बंधाने उनके निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा, विधायक कर्ण दलाल, विधायक जयवीर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री भीमसेन मैहता, पूर्व चेयरमैन स. त्रिलोचन सिंह, राजीव मलिक, मराठा विरेन्द्र वर्मा, हरिराम साभा, रणपाल संधु, जगदीप विर्क, सुरेन्द्र नरवाल, जोगिन्द्र वाल्मीकि, रामशरण भोला, पूर्व विधायक अशोक कश्यप, पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि, पूर्व विधायक राकेश काम्बोज, किशोर नागपाल, रघुबीर संधु, महेन्द्र कादियान, पंकज गाबा, रमेश सैनी, अनिल शर्मा, सचिन बुढऩपुर,अमरजीत धीमान, अमित बराना, जोगिन्द्र चौहान, विनोद तितोरिया समेत पूर्व पार्षद व सरपंच समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।