करनाल पुलिस ने जारी किया व्टसअप नं0- 85708-85704

0
815
करनाल – पुलिस कप्तान ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला पुलिस निरंतर प्रयासरत है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग यातायात के नियमों की उल्लंघना करते हैं। जिसे रोकने के लिए जनता पुलिस का साथ दें, यातायात नियमो की पालना न करने वाले वाहन चालक अपने साथ-2 दूसरो की जान के लिए खतरा बनते है। यातायात नियमों की उल्घना करने वालो के खिलाफ जिला पुलिस जनता से सहयोग की अपेक्षा करती है। यातायात नियमो की उल्घना करने वालों और नशे का कारोबार करने वालों से संबंधित कोई भी  फोटो और वीडियों को अपने फोन में कैद कर लें व उसे करनाल पुलिस की व्टसअप नंबर 85708-85704 पर भेजें , ताकि पुलिस द्वारा उसके खिलाफ यातायात नियमावली के तहत कार्यवाही की जा सके।
भौरिया ने कहा कि नशे के कारण हमारे समाज की धुरी (युवा वर्ग) बरबादी की ओर बढ़ रहा है और जिला करनाल में नशामुक्ति के अभियान को जनभागीदारी के बिना पूर्ण रूप से सफल नही बनाया जा सकता। उन्होंनें कहा कि नशा कारोबारियों के संबंध में जानकारी देने वालों की पहचान पूर्णरूप से गुप्त रखी जाएगी और उचित ईनाम दिया जाऐगा।