नैनीताल – जल्द ही राजधानी को लेकर कोई बडा फैसला होगा – प्रेम चन्द अग्रवाल

0
156
रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल –  लंबे समय से गैरसैण राजधानी बनाने की माँग कर रहे प्रदेश के राज्य आन्दोलनकारियों का गैरसैण का राजधानी बनाने का सपना शायद पूरा होने जा रहा है, नैनीताल पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही सरकार गैरसैण को स्थाई या अस्थाई राजधानी घोषित करेगी क्योकि अब तक गैरसैण को राजधानी बनाने को लेकर केवल राजनीति होती रही है, लेकिन अब सरकार गैरसैण के विकास को लेकर कार्य कर रही है, और वहां पर विधान सभा सत्र से लेकर बजट सत्र और कई राष्ट्रीय कार्यक्रम तक भाजपा सरकार ने करवाये हैं, जबकि सरकार गैरसैण के विकास कार्यो में अब तक करीब 10 करोड रूपये भी दे चुकी है, और जल्द ही राजधानी को लेकर कोई बडा फैसला होगा।