करनाल – भाजपा प्रत्याशी का नामांकन किया जाए रद्द : पंकज पूनिया

0
334

करनाल – मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी रेणूबाला गुप्ता के खिलाफ कांगे्रस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने जिला चुनाव अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी द्वारा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव अधिकारी से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द किए जाने की मांग की है। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी द्वारा चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना किए जाने बाबत एक सीढ़ी भी तैयार की है। जो शिकायत के साथ-साथ चुनाव अधिकारी को सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव पंकज पूनिया ने कांग्रेस नेताओं से साथ आज सुबह डीसी निवास पर जाकर इसकी शिकायत की। वहां पर मौजूद रिर्टनिंग अधिकारी मनोज अहलावत को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की गई। कांग्रेस केे प्रदेश सचिव पंकज पूनिया ने बताया कि नगर निगम चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होने बताया कि भाजपा की मेयर प्रत्याशी ने सरकारी खंबों और डिवाईडर का उपयोग किया है। इन खंबों और डिवाईडरों पर चुनाव प्रचार की सामाग्री लगाई गई है। एक तरफ तो भाजपा निष्पक्ष चुनावों की बरत कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के ही प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है। कांग्रेस ने चुनाव अधिकारी से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के रद्द होने की मांग करते हुए कहा है कि भाजपा प्रत्याशी का नामांकन तो रद्द किया ही जाए, मगर साथ ही साथ भाजपा प्रत्याशी के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाए। इस अवसर पर तरूण भंडारी कोषाध्यक्ष हरियाणा कांग्रेस कमेटी, डा. सुनील पंवार, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, पंकज गाबा, श्रवण कुमार, सपना राणा, जंगला राम, मेहर सिंह राणा, सरिता सरोहा, अनिल काम्बोज, नरेश संधु, सुष्मा नागपाल, संदीप कुमार, अनिल शर्मा, अमित पबाना समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।