करनाल – भाजपा संगठन में महिलाओं का अहम योगदान – संगठन मंत्री सुरेश भट्ट

0
215
करनाल – हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने में बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं का अहम योगदान है। महिलाएं पार्टी को मजबूत करने के लिए ऐसे घरों में जा सकती हैं जहां पर पुरूष नहीं जा सकता, महिलाएं वर्ष 2019 चुनाव को देखते हुए अपना अहम योगदान देें ताकि देश व प्रदेश में भाजपा का शासन हो।
संगठन मंत्री सुरेश भट्ट शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय महिला मोर्चे की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को मजबूत करने के लिए बूथ को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं की कठोर मेहनत से आज भाजपा देश व प्रदेश की सत्ता में है। विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को हराने की फिराक में है, विपक्ष की इस चुनौती को भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वीकार करना होगा। इसके लिए जरूरी है कि वे आज से ही संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र में सरकार बनी। केन्द्र सरकार द्वारा आम जनता के लिए इतने विकास कार्य किए गए जितने इससे पहले किसी भी सरकार ने नहीं किए। यह चुनाव पार्टी विकास के नाम पर लड़ेगी, कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच सरकार के विकास कार्यों को गिनवाना है और स्वाभीमान से कहना है कि हमारी पार्टी ने केन्द्र व राज्य में पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया है, गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारियों की सरकार ने सुध ली है। दूसरी सरकारों की तरह भाजपा के किसी भी मंत्री व कार्यकर्ता पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।
 प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि बहनों को संगठन मजबूूत करने के लिए अहम योगदान देना है। पार्टी में महिलाओं का विशेष दायित्व है। पार्टी में महिलाएं वह सबकुछ कर सकती हैं जो पुरूष कर सकते हैं। सभी महिलाओं को आत्म विश्वास के साथ आगे बढऩा होगा। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को कहा कि अब समय आ गया है कि हम संगठन को मजबूत करके 2019 का किला जीतें। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज से ही संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक काम शुरू करें।
भाजपा महिला मोर्चे की हरियाणा प्रभारी आशा जयसवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को संगठित होने का गुर बताते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩा होगा। महिलाएं भी वह सबकुछ कर सकती हैं जो पुरूष कर सकते हैं, देश में कितनी महिलाएं हुई हैं जिन्होंने राष्ट्रपति जैसे पद प्राप्त करके महिलाओं के गौरव को बढ़ाया है। आज महिला किसी से कम नहीं, महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इन सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम महिला संगठन को करना होगा।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि वर्ष 2019 का चुनाव भाजपा विकास के नाम पर लड़ेगी। सभी को एकजुट होकर चुनाव लडऩे की जरूरत है। सरकार द्वारा देश व प्रदेश में भाजपा ने आम जनता के लिए इतने विकास कार्य करवाए जिसके चलते हर नागरिक उनका लाभ उठा रहा है। इन सभी कामों को आमजन तक पहुंचाना संगठन के कार्यकर्ताओं का काम है। उन्होंने बताया कि आम आदमी के लिए बिजली के दाम कम करना, हर गरीब व जरूरतमंद के घर में उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर पहुंचाना, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि करना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, आयुष्मान योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई गई हैं।  घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने भी महिला मोर्चे प्रदेश स्तरीय मीटिंग में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया और सरकार की जन हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि हर जरूरतमंद व गरीब लोग योजनाओं का लाभ उठा सके।