इंद्री /करनाल – कुंजपुरा मंडल में पद यात्रा का ढोल-बाजे के साथ स्वागत हुआ

0
330
करनाल –  हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के कुंजपुरा मंडल में तीसरे चरण के तहत शनिवार को पद यात्रा निकाली गई, प्रत्येक गांव में ढोल-बाजे के साथ स्वागत हुआ तथा मंत्री काम्बोज को फूलों की माला तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मंत्री ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा इंद्री हल्के में चार वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी तथा प्रचार सामग्री भी वितरित की। पद यात्रा में कुंजपुरा मंडल के अध्यक्ष नंद लाल पांचाल, सोहन लाल राणा, चेयरमैन ईलम सिंह, मा. राजिन्द्र, युवा नेता विकास काम्बोज, रणबीर गोयत, कंवलजीत मदान, ब्रह्मजीत जड़ौली, नेरश चौरा, सतीश राणा, कुलदीप राणा, सतीश पोसवाल, उमेश पोसवाल, रणबीर पांचाल, पिंटू नायक, संजीव संगोही, नाथीराम चौरपुरा, अनिल गंभीर, सुनील खेड़ा, गुलशन कुंजपुरा, दीपक दनियालपुर, चरण सिंह राणा, बलविन्द्र रींडल, रमेश फौजी सहित अन्य सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहते हैं, उन्हें अलग से तैयारियां नहीं पड़ती। आने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में पूर्ण बहुतम के साथ फिर से पार्टी की सरकार बनेगी।
पद यात्रा मंत्री  ने कुंजपुरा मंडल के गांव चौरपुरा से प्रात: साढे 7 बजे शुरू की और गांव चौरा, घीड़, सलारपुर, लंडोरा से होती हुई रींडल में सम्पन्न हुई। मंत्री ने कहा कि वास्तव में इन 4 सालों में पहली बार आजादी के बाद इतने विकास कार्य हुए हैं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका एक समान विकास के सिद्धांत चलते हुए क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर प्रत्येक हल्के में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। विकास के इस दौर में इंद्री क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। आज पूरे प्रदेश की विकास के मामले में तस्वीर बदली-बदली नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि सरकार चाहती है कि न किसी घर में झगड़ा हो, न बीमारी आए, इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई हैं जिनका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना केवल ग्राम पंचायत का काम नहीं है इसमें आम लोगों की भागीदारी जरूरी है तभी संपूर्ण भारत देश स्वच्छ व निर्मल बनेगा। उन्होंने कहा कि पद यात्रा का उदेश्य लोगों को सरकार की उपलब्धियों  एवं योजनाओं की जानकारी देना है ताकि पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6 जिलों में ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को भी 24 घंटे बिजली दी जा रही है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को मनोहर सौगात दी है। जिससे प्रदेश के 41 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता परिवारों को लाभ मिलेगा। बिजली बिल भुगतान हेतु शुरू की गई इस योजना में रियायती दर पर घरेलू उपभोक्तओं को सस्ती बिजली देने का ऐलान किया है।
मंत्री काम्बोज ने पद यात्रा के दौरान 9 अक्तूबर को सांपला में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया और कहा कि इस दिन प्रदेश की जनता को रेल कोच फैक्ट्री जैसी परियोजना की बड़ी सौगात मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा दिवस के मौके पर आगामी 1 नवम्बर को करनाल में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा जिसमें हरियाणा सरकार अपने 4 वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेगी और भविष्य में करवाए जाने वाले विकासात्मक कार्यों की परियोजनाओं की भी घोषणा की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए भी मंत्री ने निमंत्रण दिया।
मंत्री काम्बोज ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि धान में 17 प्रतिशत तक की नमी पाए जाने पर भी किसानों को पूरा भाव एजेंसियों को देना होगा। अगर कोई एजेंसी ऐसा नहीं करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान फसल का उत्पादन कड़ी मेहनत से करता है, किसान को उसकी फसल का सही दाम मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट भी किया कि सस्ती दर पर खरीद कर बाहर से चावल लाकर महंगे दाम पर सरकार को देने राईस मिलरों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
मंत्री को कोप्रेटिव बैंक यूनियन के कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन केरल बाढ़ पीढि़तों की मदद के लिए करीब 2 लाख 62 हजार 805 रुपये की राशि का चैक सौंपा। मंत्री काम्बोज ने कहा कि इस राशि को जल्दी ही मुख्यमंत्री राहत कोष में भेज दिया जाएगा। इस मौके पर यूनियन की ओर से सतीश कल्याण, यशपाल काम्बोज, धर्मपाल, अशोक कुमार, जनक राज काम्बोज, ज्ञानी राम, सुरजीत, सुरेन्द्र, संजीव व सत्य प्रकाश शामिल थे।