Karnal, करनाल – मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में जींद की जनता ने पहली बार खिलाया कमल

0
246

करनाल – जींद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व जीत की खुशी में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द के नेतृत्व में कमेटी चौंक पर पटाखे जलाकर एवं लडडू बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जींद उपचुनाव में भाजपा का कमल खिलने पर बधाई दी। खुशी से गद्गद् कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जयकारे लगाये।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने कहा कि जींद में 52 साल बाद जो कमल खिला है वह प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मनोहरलाल की विकासशील नीतियों का परिणाम है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की नीतियों से प्रभावित होकर आज प्रदेश की जनता भाजपा में अपना विश्वास जता रही है। उन्होंने कहा कि जींद की जनता ने प्रदेश के विकास पर जो विश्वास प्रकट किया है, उसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री मनोहरलाल को जाता है। जींद की जनता ने प्रदेश में हो रहे विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर मोहर लगाकर अपना आर्शीवाद दिया है, जिसके लिए वह सदैव उनके ऋणी रहेंगे। श्री आनन्द ने कहा कि आज प्रदेश की जनता को ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं जो निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रहे हैं। आज प्रदेश के युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियों मिलती हैं, लेकिन पूर्व की विपक्ष की सरकार में नौकरियों के लिए मोटे पैसे देने पड़ते हैं। उस समय प्रदेश में भ्रष्टाचार इतना हावी हो गया था कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। श्री आनन्द ने कहा कि जिस प्रकार से जनता ने जींद में कमल खिलाया है उसी प्रकार आने वाले लोकसभा चुनावों में भी भाजपा करनाल लोकसभा से 10 की 10 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डालेगी। भाजपा लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी, जिसे कोई भी गठबंधन नहीं रोक सकता।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सुखीजा, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, अशोक भंडारी, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा एवं राजबीर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट शमशेर सिंह नैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना काम्बोज, श्रीमती संतोष अत्रेजा, सुमित्रा परोचा, सोनिया पंडित, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश राणा, शहरी मंडल अध्यक्ष प्रवीन लाठर, रामनगर मंडल अध्यक्ष अमर ठक्कर, अर्बन मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, पूर्व डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण भुक्कल, जगदेव पाढ़ा, नरेन्द्र गौरसी, गुरचरण सिंह लखनपाल, कृष्णलाल तनेजा, राज सिंह चौहान, मनमीत बावा, मानवपुरी, ईलम सिंह, दीपक गुप्ता, अजय कश्यप आदि उपस्थित रहे।