करनाल में बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक हजार लोगों की क्षमता वाला ओडिटोरियम – डीसी

0
194

करनाल – उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ शनिवार को पुरानी सेशन कोर्ट परिसर स्थान पर बन रहे डा. मंगलसैन ओडिटोरियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता को निर्देश दिए कि ओडिटोरियम के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि जल्द से जल्द करनाल प्रशासन के साथ-साथ जिला के सभी धार्मिक सामाजिक संगठनों को किसी भी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एक अच्छी व्यवस्था मिल सकें।  उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्य स्थल पर चल रहे पुलिस कार्यालयों को जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए।

इस मौके पर डीसी ने बताया कि यह ओडिटोरियम 3.28 एकड में बनेगा, जिसमें एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी तथा यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। ओडिटोरियम के निर्माण कार्य पर लगभग 763 लाख रुपये की धन राशि खर्च होगी। ओडिटोरियम में अत्याधुनिक लाईटस, साऊंड और प्रोजेक्टर की व्यवस्था की जाएगी तथा यह पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। इसमें 30 गुणा 50 फुट का मंच बनाया जाएगा और दो सामान्य शौचालयों व दो लिफ्टों की भी व्यवस्था की जाएगी। ओडिटोरियम परिसर में लगभग 200 वाहनों की पार्किंग भी हो सकेगी। इसके अतिरिक्त ओडिटोरियम में शौचालयों की व्यवस्था सहित 6 वीआईपी सुइट्स, दो ग्रीन रूम, एक वीआईपी प्रतिक्षा कक्ष, एक वीआईपी लॉज, 200 लोगोंं की क्षमता वाला कॉन्फ्रै ंस हाल तथा बेहतर सुविधाओं के साथ कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि ओडिटोरियम परिसर को आर्कषक और सुंदर बनाने के लिए वन विभाग द्वारा पौधे भी लगाएं जाएगें। ओडिटोरियम की व्यवस्था से जिला प्रशासन को कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर किसी अन्य स्थान को किराये पर नही लेना पडेगा जिससे जिला प्रशासन के कार्यक्रम खर्च में भी कमी आएगी तथा शहर की सुंदरता को भी चार चांद लगेगें।
इस मौके पर पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता रामफल ने बताया कि इस निर्माण कार्य को गत मई माह में शुरू किया गया था और इसे दिसम्बर 2018 तक पूरा किया जाना है जबकि ओडिटोरियम का निर्माण कार्य समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।