करनाल में विराट गीता प्रेरणा महोत्सव का आयोजन हुआ

0
189

करनाल – करनाल में विराट गीता प्रेरणा महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें 51 हजार लोगों ने गीता के विभिन्न अध्यायों के 18 श्लोकों का पाठ किया , राज्य्पाल कप्तान सिंह सोलंकी ने महोत्स्व का शुभारम्भ किया  , मुख्यमंत्री और देश के प्रमुख धर्माचार्यों गुरु अवधेशानन्द , स्वामी रामदेव, स्वामी रामदास , संत भूपिंदर सिंह , संत राम सिंह जी सहित संत समाज ने इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत की l 30 नवंबर गीता जयंती को दोपहर 12 बजे सभी कार्यालयों और स्कूलों में सामूहिक गीता श्लोकों का उच्चारण होगा l

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से आज करनाल के सेक्टर 12 में विराट गीता प्रेरणा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ प्रदेश के राजयपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने दीप जलाकर किया l
महोत्स्व में जहाँ हजारों लोगों ने भाग लिया वहीं 51 हजार लोगों ने इस मौके पर गीता के सभी अध्यायों के 18 श्लोकों का सामूहिक पाठ किया !  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल , विभिन्न धर्मों के धर्माचार्यों , शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा , विधायक सहित संत समाज के लोग मौजूद रहे l
इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि गीता वो धार्मिक ग्रन्थ है जिसने समाज, देश और विश्व को एक नया रास्ता और नई उम्मीद दिखाई।उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है वंही करनाल में भी विराट गीता प्रेरणा महोत्सव के माध्यम से गीता का सन्देश हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ! इस कार्यक्रम में हरियाणा, देश और विदेश से लगभग 50 हजार से अधिक लोग हिस्सा ले रहे है। महाराज जी ने बताया कि इस यात्रा में खासतौर पर महिलाएं भाग ले रही है ताकि समाज में इस कार्यक्रम को लेकर सकरात्मक सन्देश जा सके।
उन्होंने कहा की गीता में हर वर्ग के लिए कोई न कोई सन्देश है , इसके अलावा बच्चों में सकारात्मक मनोवृति के लिए गीता सन्देश को शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए ! स्वामी जी ने कहा की हरियाणा सरकार की ओर से गीता जयंती के दिन सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में दोपहर 12 बजे गीता के 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण करने का निर्णय सराहनीय है ! इससे कर्मचारियों में मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना व्  समाज में बच्चो के लिए एक नई दिशा का उदय होगा। इसके अलावा अख़बार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया , व् सोशल मीडिया के माध्यम से भी इन श्लोकों का प्रचार किया जायेगा !