कुरुक्षेत्र NIT में भूटान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी

0
195

कुरुक्षेत्र – यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) के हाॅस्टल में इंजीनियर के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र भूटान का रहनेवाला था और मैकेनिकल इंजीनियर का छात्र था। बताया जाता है कि वह घर के विवाद और पिता की मौत से परेशान था।  उसके दोस्तों ने बताया कि वह कमरे में अकेले रहता था।

जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र एनअाइटी के हॉस्‍टल नंबर-चार में नमगे नाम का छात्र रह रहा था। वह भूटान का रहनेवाला था।  नामगेल वांगेल एनआइटी मेें मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तृतीय वर्ष का छात्र था। वह भूटान के गांव यारजेवुंग का रहने वाला था। देर रात करीब एक बजे उसने कमरे में फांसी लगा ली।

उसके कमरे से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, सुसाइड  नोट में छात्र ने अपने दोस्तों, भाई, मां व सभी शिक्षकों को संबोधित किया है। उसने लिखा है कि सभी ने उसको बेहद प्यार दिया, लेकिन वह इसके लायक नहीं है। इसलिए इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में जा रहा है। छात्र नामगेल वांगेल भूटान से आइसीसीआर के माध्यम से संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहा था।

रात को नामगेल के दोस्त उसका हाल जानने के लिए गए। उन्‍होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर शिक्षा तोडक़र अंदर देखा तो नामगेल कमरे में पंखे से लटक रहा है। इसके बाद उन्‍होंने एनआइटी प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।