चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस : विकास चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष पेश

0
350

चंडीगढ़ –  यहां आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फंसे हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उनका दोस्‍त आशीष कुमार चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष पेश हो गए हैं। उनको पुलिस नोटिस जारी कर पेश होने को कहा था। वह सेक्‍टर 26 थाना में पेश हुए।

इससे पहले विकास बराला और उसके दोस्‍त को चंडीगढ़ पुलिस ने आज 11 बजे सेक्‍टर 26 थाना में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। पुलिस द्वारा जारी नोटिस को विकास के घर में किसी ने नहीं लिया तो पुलिसकर्मियों ने उनके पिता के आवास के बाहर इसे चिपका दिया। इसके बाद सुभाष बराला के पीए ने कहा कि विकास जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

पुलिस सेक्‍टर 26 थाना में इंतजार करती रही , उन्होंने 11 बजे पहुंचना था  लेकिन विकास  2 बजे पहुंचे l चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी  सतीश कुमार ने कहा कि पीडि़त युवती को इंसाफ दिलवाने की पूरी कोशिश की जाएगी। पुलिस पूरी तत्‍परता से मामले की जांच कर रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है