कुल्लू – कम बच्चों वाले सरकारी स्कूल पर जल्द लकट सकता है ताला, निदेशालय को भेजी सूची

0
217

कौशल /कुल्लू  – पिछली सरकार ने जहां हिमाचल प्रदेश में शिक्षा को नंबर वन दर्श रखा था लेकिन ताजा स्थिती कुछ और ही थी जिस कारण स्कूलों में छात्राओं की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। जगह-जगह स्कूल तो खोल दिए लेकिन अध्यापक न होने पर कई छात्रों ने साथ लगते स्कूलों में पलायन किया है जिस कारण कई प्राथमिक पाठशालाओं में चार-पांच विद्यार्थी ही शिक्षा ग्रहण कर रहे है। ऐसी स्थिती में शिक्षा विभाग कुल्लू के शिक्षा उप निदेशक एलीमेंटरी ने ऐसे ही करीब 18 प्राथमिक स्कूलों की सूची तैयार कर शिक्षा निदेशक को भेज दी है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या चार से पांच के बीच है।

10 ऐसे मिडिल स्कूल भी हैं, जिनमें 10 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से एक स्कूल ऐसा भी है जहां पर बच्चों की संख्या शून्य है। लिहाजा, शिक्षा विभाग कुल्लू ने इन प्राथमिक और मिडिल स्कूलों को बंद कर उन्हें समीप के स्कूलों के साथ मर्ज करने की प्रपोजल भेजी है। यदि शिक्षा निदेशक और सरकार की ओर से इस सूची को स्वीकृत किया गया तो कुल्लूू के 18 प्राथमिक और 10 मिडिल स्कूलों में ताला लटक सकता है। इन स्कूलों को एक से लेकर 11 किलोमीटर तक दूर के स्कूलों के साथ मर्ज करने की योजना है। इस सूची में उन स्कूलों के नाम और दूरी भी दर्ज है l  जिनके साथ बंद होने वाले स्कूलों को मर्ज किया जा सकता है।

कुल्लूू के शिक्षा एलीमेंटरी उप निदेशक कुलवंत पठानिया ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार कुल्लू जिला से 18 प्राथमिक व 10 मिडिल स्कूलों की सूची बनाकर शिक्षा निदेशक को भेजी गई है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है। लिहाजा, इन स्कूलों को नजदीक स्कूलों के साथ मर्ज करने की योजना है।