करनाल – हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मंदीप सिंह बराड ने करनाल के राईस मिलर्स से रिश्वत मागने के मामले में कडी कार्यवाही करते हुए कृषि विपणन बोर्ड के एमडीओ सुनील शर्मा, डीएमईओ पंचकूला सौरभ चौधरी, करनाल मर्किटिंग बोर्ड की सचिव आशा रानी, रायपुरानी के मंडी सुपरवाईजर सतबीर सिंह, करनाल के मंडी सुपरवाईजर अरविन्द टाया को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया है तथा पुलिस अधीक्षक करनाल को रिश्वत के मामले में पांचों अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है।
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मंदीप सिंह बराड ने सोमवार को करनाल की कर्ण लेक पर राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बैठक की और मार्कि ट कमेटी के अधिकारियों के खिलाफ चल रहे रिश्वत मामले में बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस बारे में राईस मिलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद गोयल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा मिल में जाकर रिकार्ड चैक करने के नाम पर मोटी रिश्वत की मांग की जा रही थी, जब सम्बन्धित अधिकारियों ने सभी हदे पार कर दी तो मामला प्रशासन के सामने लाया गया। क्षेत्रीय प्रशासक की रिपोर्ट पर इस मामलें पर संज्ञान लेते हुए सीए श्री बराड ने रिश्वत मांगने के मामले में शामिल सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया है और कहा कि किसी भी व्यापारी, मिलर्स के साथ ज्यादती नही होने दी जाएगी, ना ही दोषी को बख्शा जाएगा। इतना ही नही उन्होंने उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया व क्षेत्रीय प्रशासक को इस मामले में कोई भी अन्य अधिकारी व कर्मचारियों शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया, क्षेत्रीय प्रशासक डा0 सुशील मलिक उपस्थित थे।
बराडमुख्य प्रशासक मंदीप सिंह बराड ने मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने के लिए कडे कदम उठाए है, अब प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा, चाहे भ्रष्टाचारी कितना भी बडा क्यों ना हो। मुख्य प्रशासक की फोन पर ही रिश्वतखोरो के खिलाफ कार्यवाही से मिलर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और सीए बराड, उपायुक्त डा0 आदित्य दहिया का उन्होंने इस कार्यवाही के लिए हाथ जोडकर आभार प्रकट किया और कहा कि मिलर्स एसोसिएशन प्रशासन के साथ हर सम्भव सहयोग करने के लिए तैयार है।























