सुमित /पानीपत – पानीपत में सोमवार सुबह एक गोल्ड लोन फर्म से लगभग 4 करोड़ रुपए का सोना और लगभग ढाई लाख का कैश भी लूटा गया है। बताया गया है कि वारदात को 3 नकाबपोश युवकों ने हथियार के बल पर अंजाम दिया , उन्होंने वहां कर्मचारियों को भी बंधक बना लिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना इंडियन इन्फोलाइन फाइनांस लिमिटेड (आईआईएफएल) की पानीपत के सनौली रोड स्थित ब्रांच की है l लूटे गए सोने की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है, लुटेरे लगभग ढाई लाख कैश लूटकर ले गए हैं इसके साथ ही वह सबूत मिटाने के मकसद से सीसीटीवी की फुटेज भी साथ ही ले गए। जगदीप दूहन , डी एस पी पानीपत ने बताया कि आस पडोस में लगे कैमरों की फुटेज को इकट्ठा कर तफ्तीश की जा रही है l

























