गौवंश की देखभाल के लिए सरकार ने चलाई विभिन्न योजनाएं -सीएम

0
164
करनाल – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार गौवंश के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए बेहद गम्भीर है, पहली बार हरियाणा में गौ सेवा आयोग का गठन किया गया है। गौशालाओं में गौवशं की देखभाल के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, गौशालाओं को कै टल सेठ, टयूबवैल, स्टोर,पशु खाद्यान के लिए धन राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। इतना ही नहीं जनता से सुझाव मांगकर हरियाणा गौवशं सरंक्षण व गौ संवर्धन कानून बनाकर सख्ती से लागू किया गया है। देसी गाय के सरंक्षण और संवर्धन के लिए राज्य मेें राष्ट्रीय गौकुल मिशन लागू किया गया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को श्रद्धान्द अनाथालय ट्रस्ट द्वारा बनाई गई गौशाला के उद्घाटन से पूर्व उपस्थित जन समुह को संबोधित कर रहे थे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने स्वामी दयानन्द गौशाला का उद्घाटन किया। संस्था के प्रधान बलदेव राज आर्य, महामंत्री कर्णवीर आर्य, महाप्रबंधक गोपी नाथ आर्य, ठाकुर वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और महामण्डलेश्वर गीता मनीषी  स्वामी ज्ञानानंद  जी महाराज, हरियाणा के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज को पुष्प-गुच्छ, शाल व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने ऐच्छिक कोष से स्वामी दयानंद गौशाला व श्रद्धानंद अनाथालय के लिए 5-5 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। मुख्य मंत्री ने ट्रस्ट को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अनाथ बच्चों की देखभाल करने के लिए आश्रम चलाने के साथ-साथ गौमाता की रक्षा व संवर्धन के लिए गौशाला की स्थापना करना ट्रस्ट का एक सराहनीय कार्य है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन ने आगे कहा कि गौशालाओं में गल्लियों, सडकों , चिकित्सा व शिक्षण संस्थाओं,बिजली, पानी इत्यादि जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करवाने से पूर्ण विकास नहीं होता बल्कि जनता के सर्वागीण विकास के लिए इससे भी आगे करना होता है। सरकार ने अपने साढे तीन साल के कार्याकाल में विकास कार्यों के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन की दिशा मे काफी काम किया है अभी और करना बाकी है। उन्होने कहा कि समाज सुधार की दिशा में भी सरकार ने कारगर कदम उठाये हैं, लोगों को भी समाज सेवा के कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो पशु भी करते है लेकिन हम तो इंसान है, हम जिस समाज में पैदा हुए है उसके प्रति श्रद्धा भाव से कार्य करना हमारा कर्तव्य बनता है।
इस कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गौवंश के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए बनाए गए कानून की सराहनीय करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी और कहा कि  ऐसा कानून लागू करने वाली हरियाणा सरकार देश में पहली सरकार है, जिससे लोगों में गाय के प्रति चेतना जागी है,इसका श्रेय सरकार को जाता है। गाय हमारी आस्था भी है और गौरव भी, यह निश्चय है कि गऊ माता की हर क्षेत्र में आवश्यकता है। भौतिकवाद के कारण जो समस्याएं पैदा हो रही है,उनका समाधान गीता और गाय की सेवा में है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों की सुरक्षा तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाए गए हैं।